फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Blackmail: व्हाट्सएप पर कोई कर रहा है आपको ब्लैकमेल, तो बिना देर किए तुरंत करें ये काम

Tue, 18 Nov 2025 01:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसमें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो या चैट का डर दिखाकर उसे व्हाट्सएप पर ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग डर या शर्म की वजह से चुप हो जाते हैं, जिस कारण ब्लैकमेलर की हिम्मत काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp Blackmail Alert - फोटो : Adobe Stock
आज के समय हम में से अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बीते वर्षों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ा है, उसी तेजी में इससे जुड़े साइबर अपराध के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिली है। खासकर ब्लैकमेलिंग के मामले खूब सामने निकलकर आते हैं।

इसमें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो या चैट का डर दिखाकर उसे व्हाट्सएप पर ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग डर या शर्म की वजह से चुप हो जाते हैं, जिस कारण ब्लैकमेलर की हिम्मत काफी बढ़ जाती है। वहीं अगर आप ठीक समय पर सही कदम उठाते हैं तो इस तरह के घटना का शिकार होने से बच सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, ऐसे पता करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp Blackmail Alert - फोटो : FREEPIK
आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर कोई आपको व्हाट्सएप पर ब्लैकमेल कर रहा है, तो घबराने के बजाय आपको कौन-से ठोस कदम तुरंत उठाने चाहिए। सही जानकारी के साथ आप अपना बचाव कर सकते हैं। कुछ मामले ऐसे भी सामने निकलर आए हैं, जहां कुछ लड़कियों लोगों को कॉल करके उनका अश्लील वीडियो बना लेती हैं। 

Tech Tips: गलती से फोन से डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर
विज्ञापन

3 of 5
WhatsApp Blackmail Alert - फोटो : FREEPIK
वीडियो को बनाने के बाद इन वीडियो को लीक किए जाने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगा जाता है। इस समय लोगों को काफी डराया और धमकाया भी जाता है। इस दौरान आपको घबराने की जगह ब्लैकमेलर के नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी को इकट्ठा करना है। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

4 of 5
WhatsApp Blackmail Alert - फोटो : FREEPIK
यह सब जानकारी को इकट्ठी करने के बाद आपको साइब क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घुमा रहा असम और मेघालय, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WhatsApp Blackmail Alert - फोटो : FREEPIK
शिकायत को दर्ज किए जाने के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ध्यान दें अगर कोई आपका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों को मांगता है तो आपको भूलकर उस व्यक्ति को पैसे देने की गलती नहीं करनी है। 

PAN Card: जल्द पूरा करें पैन कार्ड से जुड़ा ये काम, वरना कई जरूरी कार्य होंगे प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें