फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debit Card: डेबिट कार्ड खो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम वरना खाली हो सकता है अकाउंट

Sat, 22 Aug 2026 04:48 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Debit Card: डेबिट कार्ड खोने या चोरी होने पर सबसे जरूरी है कि बिना देर किए उसे ब्लॉक कराया जाए। बैंक की PhoneBanking, NetBanking और Mobile Banking के जरिए कार्ड को हॉटलिस्ट किया जा सकता है। साथ ही अकाउंट की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर नजर रखना भी जरूरी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कार्ड खो गया और आपने नहीं किया ये काम? - फोटो : AI
आज के समय में डेबिट कार्ड हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। एटीएम से पैसे निकालने हों, ऑनलाइन खरीदारी करनी हो या किसी दुकान पर POS मशीन से भुगतान करना हो, इसका इस्तेमाल हर जगह होता है। ऐसे में अगर आपका डेबिट कार्ड अचानक कहीं गिर जाए या चोरी हो जाए तो सबसे पहले घबराने के बजाय उसे सुरक्षित करना जरूरी है। कई लोग कार्ड वापस मिलने की उम्मीद में कुछ देर इंतजार करते रहते हैं। लेकिन यही देरी नुकसान की वजह बन सकती है। कार्ड खोने का पता चलते ही कुछ जरूरी कदम उठा लेने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
कार्ड खो गया और आपने नहीं किया ये काम? - फोटो : Adobe Stock
कार्ड मिलने का इंतजार न करें
अगर डेबिट कार्ड नहीं मिल रहा है तो उसके वापस मिलने का इंतजार न करें। बैंक को तुरंत सूचना देकर कार्ड ब्लॉक या हॉटलिस्ट कराया जा सकता है। इससे उस कार्ड से आगे होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन को रोकने में मदद मिलती है। जरूरत पड़ने पर बैंक से नया डेबिट कार्ड भी जारी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कार्ड खो गया और आपने नहीं किया ये काम? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले बैंक को दें जानकारी
कार्ड खोने या चोरी होने पर बैंक के फेन बैंकिंग या कस्टमर केयर से संपर्क करें। बैंक आपसे पहचान से जुड़ी कुछ जानकारी और कार्ड की डिटेल पूछ सकता है। जरूरी सत्यापन के बाद बैंक कार्ड को ब्लॉक कर देगा। अगर कार्ड चोरी हुआ है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। कुछ बैंक ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत या FIR की कॉपी मांग सकते हैं। इसलिए बैंक से पहले ही पूछ लें कि कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

4 of 5
कार्ड खो गया और आपने नहीं किया ये काम? - फोटो : Adobe Stock
नेट बैंकिंग से घर बैठे करें ब्लॉक
अगर इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव है तो कार्ड को ऑनलाइन भी हॉटलिस्ट किया जा सकता है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नेट बैंकिंग में लॉग-इन करें। इसके बाद डेबिट कार्ड या कार्ड सर्विस वाले विकल्प में जाकर खोए या चोरी हुए कार्ड को चुनें। यहां Hotlist या Block Card का विकल्प मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्ड खो गया और आपने नहीं किया ये काम? - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल बैंकिंग भी आएगी काम
बैंक के मोबाइल ऐप से भी कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है। अगर आपके फोन में Mobile Banking एक्टिव है तो यह कार्ड को तुरंत सुरक्षित करने का आसान तरीका हो सकता है। कार्ड हॉटलिस्ट होने के बाद उससे ATM से पैसे निकालने या कार्ड के जरिए पेमेंट करने वाले ट्रांजैक्शन रुक जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी अकाउंट की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखते रहें। अगर कार्ड खोने से पहले या उसके खोने का पता चलने से पहले कोई ऐसा लेनदेन हुआ है जो आपने नहीं किया तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें।

Pregnant Women: गर्भवती महिलाएं कितने महीने तक कर सकती हैं ट्रेन में यात्रा? जानिए रेलवे का नियम

Wooden Furniture: लकड़ी के फर्नीचर को अंदर से खोखला कर रही दीमक! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें