फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर चोरी हो गया है मोबाइल नंबर तो तुरंत कर लें आधार से जुड़ा ये एक काम, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 04 May 2023 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Tips For Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड दिया जाता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। यही नहीं प्रत्येक आधार कार्ड पर एक यूनिक नंबर भी होता है। इसके अलावा आपके आधार कार्ड से आपका कोई न कोई मोबाइल नंबर भी लिंक होगा। दरअसल, इस नंबर के जरिए ओटीपी आता है और आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम हो जाते हैं। लेकिन अगर कभी आपका ये नंबर चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो फिर आपको एक काम करना होता है क्योंकि अगर आप ये नहीं करवाएंगे तो फिर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन सा है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ये है वो काम
  • आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आते हैं। इसमें सरकारी काम जैसे- पीएफ खाते से पैसे निकालने पर और गैर-सरकारी जैसे बैंक से लोन लेते समय आदि ओटीपी आता है। पर आपका नंबर चोरी हो जाएगा तो फिर ये ओटीपी गलत हाथों में जा सकता है। इसलिए आपको तुरंत अपने आधार कार्ड से नए मोबाइल नंबर को लिंक करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
  • अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि ये कैसे होगा? ये काम होगा या नहीं होगा आदि? तो यहां ये जान लीजिए कि आप अपने आधार से जितनी बार चाहें उतनी बार नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको तय फीस देनी होती है।

4 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना चाहते हैं
  • ऐसे में आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • अब यहां से आपको 'आधारअपडेट/करेक्शन फॉर्म' लेना है 
  • फिर इस फॉर्म में आधार नंबर, नाम और वो मोबाइल नंबर भर दें जिसे अपडेट करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • जब फॉर्म भर जाए, तो फिर इसे संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
  • इसके बाद आपका बायोमेट्रिक होगा और आपके द्वारा दिेए गए मोबाइल नंबर को कंफर्म करवाया जाएगा
  • फिर आपको अधिकारी द्वारा एक रसीद दी जाएगी और आपसे फीस ली जाएगी
  • इसके कुछ समय बाद आपका नया नंबर आधार से लिंक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें