What To Do If Trapped In Elevator: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुमंजिला इमारतों, मॉल और दफ्तरों में लिफ्ट यानी एलिवेटर का इस्तेमाल आम बात हो गई है। लेकिन कई बार अचानक बिजली चले जाने या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट दो मंजिलों के बीच में ही अटक जाती है। ऐसे समय में लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग डर और घबराहट के कारण जल्दबाजी में कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है।
हालांकि, सही जानकारी और थोड़ी सी समझदारी से इस स्थिति का आसानी से सामना किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लिफ्ट में फंसने पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन सी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।