फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Challan Tips: क्या आपका भी कट गया है गलत चालान? तो बिना डरे करें ये काम, हट सकता है जुर्माना

Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
Tips For Challan: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई व्यस्त है और बात जब कहीं पहुंचने की आती है, तो हर किसी को जल्दी रहती है। इसके लिए लोग अपने वाहन से सफर करना भी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सड़क पर दोपहिया या चार पहिया वाहन लेकर चल रहे हैं, तो जरूरी हो जाता है कि आप सड़क-यातायात के नियमों का पालन करें वरना आपका चालान तक कट सकता है। लेकिन आजकल देखा जाता है कि पहले की तरह ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को रोकने की जगह पर उनकी फोटो क्लिक करके चालान काट देते हैं। इस पर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका चालान गलत कटा है। ऐसे में अगर आपका चालान सही में गलत कटा है, तो आप चाहें तो जुर्माना देने से बच सकते हैं। जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
ऐसे रद्द करवा सकते हैं चालान:-

शिकायत दर्ज करवाएं
  • अगर आपका चालान गलत तरीके से कटा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। ट्रैफिक कमिश्नर, एसपी ट्रैफिक या संबंधित अधिकारी से आप शिकायत करके अपना चालान रद्द करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
सोशल मीडिया के जरिए
  • सड़क पर वाहन चलाते वक्त अगर आपका चालान गलत तरीके से कटा है, तो आप इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी कर सकते हैं। संबंधित विभाग या अधिकारी को टैग करके आप अपनी बात रख सकते हैं, जिससे आपका चालान रद्द हो सकता है।

4 of 5
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
कोर्ट में रख सकते हैं बात
  • अगर आपका चालान सड़क पर लगे कैमरे या ट्रैफिक पुलिस के जरिए गलत तरीके से कटा है और वो चालान कोर्ट जा चुका है, तो आप कोर्ट में इस बात को रख सकते हैं। अगर आपकी बात सही होती है, तो ऐसी स्थिति में चालान रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं - फोटो : istock
  • आप लिखित या अन्य तरीके से शिकायत कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपने पास कुछ ऐसा प्रूफ जरूर रखें जिससे आपकी बात को बल मिले। हालांकि, आप बिना प्रूफ भी अपनी बात रख सकते हैं। ऐसे में अगर चालान गलत पाया जाता है, तो इसे रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें