फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को पता होना चाहिए: अगर आपके घर की बिजली कट जाए तो क्या करें? पूरा प्रोसेस यहां जानें

Thu, 24 Sep 2026 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर की बिजली जाने पर पहले एमसीबी और आसपास की सप्लाई की जांच जरूर करें। बिजली विभाग में शिकायत करते समय कंज्यूमर नंबर दें और मिले शिकायत नंबर को जरूर संभालकर रखें। बिजली विभाग की ये जिम्मेदारी बनती है कि उनकी तरफ से लाइट कटने पर  आपके घर की लाइट को फिर से चालू करे।
विज्ञापन
1 of 5
घर की बिजली कटने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
अगर आपके घर की बिजली अचानक चली जाए, तो सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि समस्या केवल आपके घर में है या पूरे इलाके में। कई बार फ्यूज, एमसीबी या मीटर से जुड़ी समस्या के कारण घर की बिजली बंद हो जाती है।

वहीं, कभी-कभी स्थानीय फॉल्ट, मेंटेनेंस या सप्लाई में खराबी के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली चली जाती है। लेकिन अगर सिर्फ आपके घर की बिजली चली गई है तो फिर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : AI Generated
घर की बिजली कट जाए तो क्या करें?

पहले घर में चेक करें ये चीज
  • बिजली जाने पर सबसे पहले अपने घर का मेन स्विच और एमसीबी चेक करें
  • अगर एमसीबी ट्रिप हुई है, तो उसे एक बार रीसेट किया जा सकता है
  • पर अगर एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही है, तो उसे जबरदस्ती ऑन न करें
  • ऐसी स्थिति में किसी इलेक्ट्रीशियन से चेक करवाएं
विज्ञापन

3 of 5
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
अगर सिर्फ आपके घर की लाइट गई है तो क्या करें?
  • अगर सिर्फ आपके घर की लाइट गई है और समस्या बिजली विभाग की सप्लाई से जुड़ी है, तो अपने संबंधित डिस्कॉम में शिकायत दर्ज कराएं
  • शिकायत करने के लिए संबंधित बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल एप, हेल्पलाइन नंबर या उपलब्ध ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है

4 of 5
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
  • शिकायत दर्ज करते समय अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट नंबर पास रखें
  • कई बिजली कंपनियां शिकायत दर्ज होने के बाद एक शिकायत या कंप्लेंट नंबर देती हैं
  • इस नंबर को जरूर नोट कर लें, क्योंकि बाद में शिकायत की स्थिति जानने या दोबारा संपर्क करने में यह नंबर काम आ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
घर की बिजली जाने पर क्या न करें?
  • खुद से कुछ भी न करें
  • मेन लाइन, गिरे हुए तारों या मीटर में खुद किसी भी तरह की छेड़छाड़ या मरम्मत करने का जोखिम न लें
  • अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें