How To Reprint Pan Card: पैन कार्ड आज की जरूरत है क्योंकि अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है, वित्तीय लेन-देन करना है, किसी कंपनी में जॉइन करना है, केवाईसी करवानी है, लोन लेना है, अपना सिबिल स्कोर चेक करना है आदि। ऐसे कई और काम हैं जिनके लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन कई बार जेब कटने की वजह से या घर में ही दस्तावेजों के इधर-उधर होने की वजह से आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले तो परेशान न हो क्योंकि आप इसे दोबारा रिप्रिंट करवा सकते हैं और वो भी महज 50 रुपये में। तो चलिए जानते हैं कैसे डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...