Key Things To Check In Health Insurance: आज के दौर में बीमारियों और इलाज के लगातार बढ़ते खर्चों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी हो गया है। लेकिन अधिकतर लोग पॉलिसी खरीदते समय सिर्फ उसके प्रीमियम यानी हर साल भरे जाने वाले पैसों पर ही ध्यान देते हैं और बाकी जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं।
इस वजह से जब अस्पताल में भर्ती होने पर क्लेम की जरूरत पड़ती है, तब उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई मामलों में तो क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए कोई भी हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले उसके नियमों और शर्तों को बारीकी से समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पॉलिसी लेते समय आपको किन महत्वपूर्ण बातों की जांच जरूर करनी चाहिए।