फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय क्या-क्या चीजें देखें? यहां जानें जरूरी बातें

Thu, 12 Nov 2026 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Medical Insurance Policy: मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय सिर्फ प्रीमियम नहीं, बल्कि कई अन्य चीजों को चेक करना जरूरी होता है
  • सही पॉलिसी चुनने से बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलती है
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Medical Insurance: आज के समय में इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। छोटी बीमारी से लेकर बड़े ऑपरेशन तक, अस्पताल का बिल परिवार के बजट को बिगाड़ सकता है। ऐसे में मेडिकल इंश्योरेंस यानी हेल्थ इंश्योरेंस आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करता है। हालांकि, बाजार में कई कंपनियों की अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध हैं।

इनमें प्रीमियम, कवरेज, अस्पतालों की सुविधा और क्लेम से जुड़े नियम भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में सिर्फ कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी खरीदना समझदारी नहीं है। इंश्योरेंस लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर इलाज के खर्च को लेकर परेशानी न हो। चलिए जानते हैं आपको क्या चीजें चेक करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सम इंश्योर्ड यानी कितना मिलेगा कवर?
  • हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय सबसे पहले यह देखें कि पॉलिसी में कितने रुपये का बीमा कवर मिल रहा है जिसे सम इंश्योर्ड कहा जाता है
  • परिवार में सदस्यों की संख्या, उम्र, शहर और संभावित इलाज के खर्च को ध्यान में रखकर कवर चुनें
  • कम कवर वाली पॉलिसी बड़े इलाज के समय खराब साबित हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
वेटिंग पीरियड की जानकारी क्यों चेक करें?
  • हर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड होता है
  • इसका मतलब है कि पॉलिसी खरीदने के तुरंत बाद कुछ बीमारियों का इलाज कवर नहीं होता
  • पहले से मौजूद बीमारियों के लिए भी वेटिंग पीरियड लागू हो सकता है
  • इसलिए पहले ही ये चेक कर लें वेटिंग पीरियड कितने दिनों का है

4 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe stock photos
अस्पतालों का नेटवर्क चेक करें
  • पॉलिसी खरीदने से पहले देखें कि आपके आसपास के कौन-कौन से अस्पताल बीमा कंपनी के नेटवर्क में शामिल हैं
  • नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है
  • इसमें पात्र खर्चों का भुगतान बीमा कंपनी सीधे अस्पताल को करती है
  • हालांकि, यह सुविधा पॉलिसी की शर्तों और क्लेम की मंजूरी पर निर्भर करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
ये चीजें भी चेक करें
  • कुछ पॉलिसियों में अस्पताल के कमरे के किराये की सीमा तय होती है
  • इसलिए रूम रेंट लिमिट और उससे जुड़ी शर्तें जरूर पढ़ें
  • को-पेमेंट का मतलब है कि इलाज के खर्च का एक निश्चित हिस्सा आपको खुद देना होगा
  • वहीं, सब-लिमिट में कुछ खास इलाज या सुविधाओं के लिए भुगतान की अधिकतम सीमा तय होती है
  • ऐसी शर्तों वाली पॉलिसी का प्रीमियम कम हो सकता है, लेकिन क्लेम के समय आपकी जेब से पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें