फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Tips In Rain: बारिश में कार चला रहे हैं तो ये 4 बातें जरूर जान लें, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 23 Jul 2026 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Barish Mein Car Chalte Time Kya Baatein Dhyan Rakhni Chahiye: अगर आप भी बारिश में कार चला रहे हैं तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में कार चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Car Tips During Rain: सड़क एवं यातायात नियमों के तहत हमें गाड़ी चलाते समय कई नियमों का पालन करना होता है। ये नियम इसलिए बने होते हैं ताकि, सड़क पर सुरक्षित चला जा सके और लोग अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सके।

इसलिए आपको गाड़ी चलाते समय इन नियमों का पालन करना होता है। ठीक ऐसे ही अगर आप बारिश के समय कार चला रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना कोई हादसा भी हो सकता है, तो चलिए जानते हैं बारिश में कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें...
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में कार चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
बारिश में कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

नंबर 1
  • बारिश में गाड़ी तेज स्पीड में न चलाएं
  • कई लोग बारिश में भी काफी तेज गाड़ी चलाते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि बारिश का मौसम है
  • बारिश के मौसम में तेज गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है
  • इसलिए सामान्य स्पीड में ही गाड़ी चलाए न कि तेज स्पीड में
विज्ञापन

3 of 5
बारिश में कार चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अपने सामने चल रही गाड़ी से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वो ब्रेक लगाए तो आपको भी ब्रेक लगाने का समय मिले
  • बारिश में सड़क गीली और फिसलन वाली हो जाती है और ऐसे में सूखी सड़क से गीली सड़क में ब्रेकर लगाने पर कार को रुकने में अधिक दूरी चाहिए होती है
  • इसलिए एक उचित दूरी बनाकर ही चलें ताकि टक्कर न हो

4 of 5
बारिश में कार चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
नंबर 3
  • बारिश में कार चलाएं तो हमेशा वाइपर्स का इस्तेमाल करें
  • इससे शीशे साफ होते रहते हैं और सामने साफ दिखता है
  • साथ ही आपको गाड़ी की हेडलाइट्स भी जलाकर रखनी चाहिए
  • लो बीम पर लाइट्स जलाएं ताकि, सामने से आ रही गाड़ी को दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में कार चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
नंबर 4
  • बारिश के मौसम में कभी एकदम से या तेजी से ब्रेक न लगाएं
  • ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात में कार के टायर्स और सड़के के बीच पानी की एक परत बन जाती है
  • ऐसे में टायर्स सड़के से संपर्क खो दते हैं और कार फिसलने लगती है
  • इसलिए कभी भी जोर से ब्रेक न लगाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें