VoLTE meaning in mobile: आजकल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन के ऊपरी कोने में नेटवर्क बार के पास 'VoLTE' या 'VoNR' लिखा हुआ दिखाई देता है। अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि इन शब्दों का क्या मतलब है और यह फोन में क्यों दिखाई देते हैं। असल में ये दोनों आधुनिक मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं, जो कॉलिंग के अनुभव को पहले से कहीं बेहतर बनाती हैं।
पुरानी टेक्नोलॉजी की तुलना में ये न सिर्फ आपकी वॉयस कॉल की ऑडियो क्वालिटी को साफ और क्रिस्टल क्लियर बनाती हैं, बल्कि ये टेक्नोलॉजी कॉल के दौरान इंटरनेट की स्पीड को भी प्रभावित नहीं होने देती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।