Traveling Without Ticket Penalty: भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन कहा जाता है, जिससे रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। सफर करने के लिए वैध टिकट या पास होना अनिवार्य नियम है, लेकिन कई लोग अनजाने में या जल्दबाजी के कारण बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। ऐसे यात्रियों को यह बात अच्छी तरह पता होनी चाहिए कि बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर भारी वित्तीय दंड भुगतना पड़ सकता है।
दरअसल, बहुत कम लोगों को यह याद रहता है कि 1 जुलाई से भारतीय रेलवे का जुर्माना (फाइन) बढ़ गया है। ऐसे में जब लोग यह सोचकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं कि वे बाद में जुर्माना देकर यात्रा कर लेंगे, और जब जुर्माना चुकाने की बारी आती है, तब उन्हें पता चलता है कि पेनल्टी तो पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। रेलवे नियमों के अनुसार, टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर न सिर्फ यात्रा का पूरा किराया वसूला जाता है, बल्कि भारी पेनल्टी भी लगाई जाती है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो रेलवे के इन नियमों की पूरी जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है।