फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर? जानें यहां

Tue, 06 May 2025 08:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोन मिलता है उस पर लाभार्थी को कितनी ब्याज दर चुकानी होती है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर - फोटो : AdobeStock
देश में गरीब शिल्पकारों और कारीगरों के लिए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर, 2023 को की थी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया है। इस योजना के जरिए सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना चाहती हैं। योजना का उद्देश्य देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। देश में कई कारीगर और शिल्पकार इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर - फोटो : AdobeStock
कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोन मिलता है उस पर लाभार्थी को कितनी ब्याज दर चुकानी होती है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इस लोन को दो चरणों में दिया जाता है।
  • पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर - फोटो : AdobeStock
  • वहीं दूसरे चरण में लाभार्थी को व्यवसाय का विस्तार करने के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं।
  • इस लोन पर आपको बहुत कम ब्याज दर देनी होती है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोन मिलता है उस पर आपको कुल 5 प्रतिशत ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितनी देनी होती है ब्याज दर - फोटो : AdobeStock

स्कीम का लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज होने चाहिए। मांगे गए दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें