फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बंपर सेल में खरीदने जा रहे हैं सामान, तो जरूर जान लें Flat, Upto और Plus डिस्काउंट में अंतर

Thu, 28 Sep 2023 11:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The Difference Between Flat, Upto And Plus Discount - फोटो : Istock
What Is The Difference Between Flat, Upto And Plus Discount: त्योहारों के सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सेल शुरू होने जा रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट पर ये ई-कॉमर्स कंपनियां बंपर डिस्काउंट ऑफर करती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकें। अक्सर सेल्स के दौरान ये ई-कॉमर्स कंपनियां कई प्रोडक्ट पर फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट ऑफर करती हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइटों से प्रोडक्ट खरीदने वाले कई ग्राहकों को फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट के बीच का अंतर नहीं पता है। ऐसे में पता न होने के चलते कई बार लोग भ्रम में पड़ जाते हैं। अगर आपको भी इन तीनों के बीच के अंतर के बारे में नहीं पता है। ऐस में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

क्या होता है फ्लैट डिस्काउंट 

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि फ्लैट डिस्काउंट जिस प्रोडक्ट पर दिया जाता है। उसका उतना प्रतिशत की प्रोडक्ट की कीमत से कम हो जाता है। अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत 200 रुपये है और उस पर 50 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
ऐसे में वह प्रोडक्ट आपको 100 रुपये की कीमत पर मिलता है। गौर करने वाली बात है कि सभी सामानों पर फ्लैट डिस्काउंट नहीं दिया जाता है। यह केवल कुछ ही प्रोडक्ट पर मिलता है। 

4 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

क्या होता है Plus डिस्काउंट

अक्सर प्लस डिस्काउंट में कंपनियां 40 प्लस 10% या 50 प्लस 10% का डिस्काउंट ऑफर करती हैं। मान लीजिए किसी सामान की कीमत 100 रुपये है। उस सामान पर आपको 40 प्लस 10% प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में सबसे पहले 100 रुपये का 40 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में प्रोडक्ट की कीमत 100-40 = 60 रुपये हो जाएगी। उसके बाद आपको 60 रुपये पर और 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में वह प्रोडक्ट आपको 60-6 = 54 रुपये की कीमत पर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

क्या है Upto डिस्काउंट

कई बार लोग Upto डिस्काउंट में भी काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर कंपनी आपको किसी प्रोडक्ट को खरीदने पर Upto 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में आपको उस सामान को खरीदने पर 0 से लेकर 50 के बीच में कुछ भी डिस्काउंट मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें