फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, नहीं तो देना होगा शुल्क

Fri, 17 Jan 2025 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Free Update Deadline: अगर आपने पिछले दस सालों से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, तो आप इसे मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

Aadhaar Card Free Update Deadline: आज के समय में आधार कार्ड कई जरूरी कार्यों में उपयोग में आ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करने तक, इस दस्तावेज़ की खास जरूरत होती है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

इसके अलावा, बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर कई अन्य जरूरी स्थानों पर भी इस दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आपको एक निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे अपडेट करा लेना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

अगर आपने पिछले दस सालों से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, तो आप इसे मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तिथि 14 जून, 2025 तय की है।

विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इससे पहले, आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2024 थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 जून, 2025 कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, तो आप 14 जून, 2025 से पहले इसे मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। इस तारीख के बाद, अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपको शुल्क देना होगा।

Aadhaar Card: कितने सालों में बदलवा लेना चाहिए अपने आधार कार्ड की फोटो? जानें यहां

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आप MyAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड को अपडेट कराने की प्रक्रिया काफी आसान है, और इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल हैं। इस कारण आपको इस जरूरी दस्तावेज को संभालकर रखना चाहिए। आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी को किसी अंजान जगह साझा न करें वरना इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें