फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Temperature: एसी चलाने का सही टेंपरेचर क्या है, 16 या 24 डिग्री? जान लें किसमें आ सकता है बिजली का बिल कम

Fri, 22 May 2026 12:10 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC 16 Par Chalye Ya 24 Degree Par: क्या आप भी एसी के कारण आने वाले बढ़ते बिजली के बिल से परेशान हैं? तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि एसी को 16 डिग्री टेंपरेचर पर चलाना चाहिए या 24 डिग्री पर।
विज्ञापन
1 of 5
एसी को किस टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम आता है? - फोटो : Amar Ujala AI
AC Temperature 16 or 24 Degree: गर्मी के कारण बच्चों से लेकर बड़े लोग हर कोई परेशान है। पिछले कुछ दिनों में तो पारा 45 के पार जा रहा है जिसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

गर्मी से बचने के लिए लोग एसी चला रहे हैं, लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि एसी को 16 डिग्री टेंपरेचर पर चलाना चाहिए या फिर 24 डिग्री पर? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर एसी को चलाने का सही टेंपरेचर क्या हो सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
एसी को किस टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम आता है? - फोटो : Adobe Stock
AC काम कैसे करता है?
  • एसी को जब आप चलाते हैं, तो एक टेंपरेचर सेट करते हैं जैसे- 16, 24 या कुछ और
  • तब एसी का ये काम होता है कि कमरे के तापमान को उस टेंपरेचर पर लाए, जो आपने एसी में सेट किया है
  • इसके लिए एसी में थर्मोस्टेट नाम का सेंसर होता है, जो कमरे के टेंपरेचर को भापकर एसी में सेट किए तापमान पर लाता है
  • इसके बाद जब कमरे का तापमान एसी वाले टेंपरेचर पर आ जाता है, तो एसी का केंप्रेसर धीरे चलने लगता है या बंद हो जाता है
विज्ञापन

3 of 5
एसी को किस टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम आता है? - फोटो : AI Generated
AC चलाने पर बिजली का बिल कैसे बढ़ता है?
  • इसे ऐसे समझिए कि कमरे का तापमान 45 डिग्री है और आप एसी को 16 डिग्री पर चला रहे हैं
  • इसका मतलब है कि एसी को अब कमरे का टेंपरेचर 16 डिग्री तक तक करना है
  • इसेक लिए एसी का कंप्रेसर बिना रुके लगातार तब तक फुल स्पीड में चलेगा, तब तक एसी में सेट टेंपरेचर रूम का नहीं हो जाता
  • इसकी वजह से बिजली के यूनिट तेजी से बढ़ते हैं और बिजली का बिल अधिक आता है

4 of 5
एसी को किस टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम आता है? - फोटो : AI Generated
16 या 24 डिग्री, कितने पर एसी चलाना सही?
  • क्या आप भी 16 डिग्री पर एसी चलाते हैं?
  • ऐसे में जान लें कि 24 डिग्री टेंपरेचर को सही बताया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी को किस टेंपरेचर पर चलाने से बिजली का बिल कम आता है? - फोटो : AI Generated
  • एसी का हर एक डिग्री टेंपरेचर बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली की बचत हो सकती है
  • ऐसे में अगर आप एसी को 16 की जगह 24 डिग्री पर चलाते हैं तो इससे आप बिजली के बिल में काफी अच्छी बचत कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें