भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के अंतर्गत आज अपने साथियों के साथ धरती पर लौट रहे हैं। वे भारतीय समयानुसार आज दोपहर करीब 3:01 बजे अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन यानी उतरेंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि स्प्लैशडाउन क्या होता है और एस्ट्रोनॉट को उतारने के लिए कैलिफॉर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर को ही क्यों चुना गया है? क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या केवल अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मिशन का स्प्लैशडाउन कैलिफोर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर में कराया जाएगा।