Election Commission of India: बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल है और हर तरफ राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने-अपने स्तर पर कई कार्य कर रहे हैं। वहीं, इन सबके बीच बिहार में "स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन" शब्द काफी चर्चा में है क्योंकि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू करवाया गया है। ये भी जान लें कि विपक्षी दल इसका जमकर विरोध कर रहे हैं।
मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा और कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। कोर्ट की तरफ से कहा गया कि चुनाव आयोग आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, और राशन कार्ड के जरिए वोट डाले जाने पर विचार करें। ऐसे में इन दिनों स्पेशल इंटेसिव रिवीजन शब्द काफी चर्चा में है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये होता क्या है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...