What is SIM Swapping Fraud: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ट्रांजैक्शन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराधियों के नए और खतरनाक तरीके भी सामने आ रहे हैं। इनमें से 'सिम स्वैपिंग फ्रॉड' एक ऐसा शातिर तरीका है जिसमें ठगों को आपका फोन चुराने की भी जरूरत नहीं पड़ती और वे आपके बैंक खाते को पलभर में खाली कर देते हैं।
इस धोखेधड़ी में शातिर अपराधी आपकी फर्जी जानकारी देकर आपके मोबाइल नंबर का नया सिम कार्ड निकलवा लेते हैं, जिससे आपका पुराना सिम बंद हो जाता है। जैसे ही आपके फोन का नेटवर्क गायब होता है, ठग आपके बैंक खातों के ओटीपी हासिल करके सारे पैसे उड़ा लेते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह फ्रॉड कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।