फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reverse Mortgage: बैंक दे रहा मकान के नाम पर पेंशन, घर भी नहीं करना होगा खाली, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 26 May 2023 04:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
home loan- new - फोटो : i stock
What Is Reverse Mortgage: रिटायरमेंट के बाद हम सभी लोग आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य की कल्पना करते हैं। हालांकि, कई बार अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के न होने के कारण हम में से अधिकतर लोग रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा फंड नहीं जुटा पाते। उम्र के इस पड़ाव पर आमदनी का कोई स्त्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति को मजबूरन आर्थिक तौर पर अपने बेटे या परिवार के दूसरे सदस्यों के ऊपर निर्भर होना पड़ता है। कई बार तो बुजुर्गों के लिए ऐसी स्थिति बन जाती है कि उनकी देखरेख करने के लिए भी कोई नहीं होता है और आमदनी का स्त्रोत भी नहीं बचता। ऐसी कठिन परिस्थितियों में बुजुर्ग के लिए जीना काफी दुभर हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम रिवर्स मॉर्गेज लोन है। इस स्कीम के अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर को आमदनी का जरिया बना सकता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें बुजुर्ग को अपने घर को खाली भी नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
These Banks Offering Cheapest Home Loan - फोटो : Istock

क्या है रिवर्स मॉर्गेज

रिवर्स मॉर्गेज होम लोन का उल्टा है। एक तरफ जहां होम लोन लेने पर आपको मासिक आधार पर बैंक को किस्त देना होता है। वहीं रिवर्स मॉर्गेज लोन के अंतर्गत आपको अपने घर को बैंक के पास गिरवी रखना होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
home loan- new - फोटो : i stock
इसके बाद हर महीने एक निश्चित रकम मिलती है। मिलने वाले भुगतान को रिवर्स ईएमआई भी बोला जाता है। रिवर्स मॉर्गेज की खास बात यह है कि बैंक के पास घर को गिरवी रखने के बाद व्यक्ति को घर खाली करके किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत भी नहीं होती है। 

4 of 5
home loan- new - फोटो : i stock
हालांकि, इस सुविधा का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकते हैं। रिवर्स मॉर्गेज लोन की देनदारी तभी बनती है, जब व्यक्ति इस पर घर बेचना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home Loan Tips - फोटो : Istock
रिवर्स मॉर्गेज पर मिलने वाली रकम पर किसी भी प्रकार का इनकम टैक्स या कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। अगर आप भी किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर हुए बिना आमदनी करना चाहते हैं। ऐसे में यह विकल्प आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें