फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? कई लोगों को नहीं पता इसका अर्थ

Mon, 11 May 2026 06:52 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Station Name - फोटो : AI Generated
आखिर रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? ये सवाल कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं, स्कूलों और सामान्य ज्ञान की चर्चाओं में पूछा जाता है। अंग्रेजी शब्द Railway Station का हिंदी रूप रेलवे स्टेशन ही आम बोलचाल में कई बार उपयोग किया जाता है। हालांकि, शुद्ध हिंदी में इसे क्या कहा जाता है इस बारे में कई लोगों को नहीं पता है। रेलवे स्टेशन का हिंदी शब्द कठिन है इस कारण आम जनता और सरकारी विभागों में भी रेलवे स्टेशन शब्द ही काफी प्रचलित है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Station Name - फोटो : AdobeStock
रेलवे स्टेशन को हिंदी में लौहपथगामिनी विश्राम स्थल कहा जाता है। ट्रेन का हिंदी अर्थ लौहपथगामिनी है वहीं जहां पर वह रुकती है वह उसका विश्राम स्थल होता है। इसी वजह से रेलवे स्टेशन का हिंदी अर्थ लौहपथ गामिनी विश्राम स्थल है। हालांकि, आम बातचीत में इस शब्द का उपयोग न के बराबर होता है।  
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Station Name - फोटो : AdobeStock
स्कूलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल अक्सर छात्रों की भाषा और सामान्य ज्ञान के बारे में पता करने के लिए पूछा जाता है। भारतीय रेलवे दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है। देश के छोटे गांवों से लेकर बड़े-बड़े महानगरों को यह जोड़ने का काम करता है। हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। 

4 of 5
Indian Railways Station Name - फोटो : AdobeStock
भारत में रेलवे का इतिहास भी काफी पुराना और रोचक है। पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी। इसके बाद से देश में रेलवे नेटवर्क का लगातार विस्तार होता गया। आज के समय भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करने का भी काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Station Name - फोटो : AdobeStock
इन सब के अलावा भारतीय रेलवे आज देश में तेज रफ्तार ट्रेनों, आधुनिक स्टेशनों और डिजिटल सुविधाओं के जरिए यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का भी काम कर रहा है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भारतीय रेलवे की नई पहचान बन चुकी हैं और आने वाले समय में बुलेट ट्रेन को चलाए जाने पर भी तेजी से काम चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें