Aadhaar Card Privacy Safety: आज के समय में होटल बुकिंग, सिम कार्ड लेने या किसी भी सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। लेकिन अक्सर लोग हर जगह अपने ओरिजिनल आधार कार्ड की फोटोकॉपी दे देते हैं, जिससे डेटा लीक होने और साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
इसी सुरक्षा जोखिम से बचाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 'मास्कड आधार' की सुविधा शुरू की है। यह पूरी तरह से वैध पहचान पत्र है, जिसे आप बिना किसी हिचकिचाहट के हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह क्या है और क्यों जरूरी है।