फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ट्रेन से सफर पूरा करने के बाद भी वापस ले सकते हैं टिकट के पैसे, जानें किसे और क्यों मिलता है ये लाभ

Thu, 06 Aug 2026 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ticker Refund Process: क्या आप LLC सर्टिफिकेट के बारे में जानते हैं? दरअसल, इसके जरिए आप ट्रेन से सफर खत्म होने के बाद अपने टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं। पर इसके लिए कुछ नियम हैं जिनके बारे में आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन से यात्रा करने पर भी क्या रिफंड मिल सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
LLC Certificate Benefits: अधिकतर लोगों को ट्रेन से सफर करना पसंद होता है, क्योंकि इससे लोग समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच पाते हैं और ट्रेन में कई सुविधाएं भी मिल जाती हैं। हालांकि, कई बार कई कारणों से लोग ट्रेन से सफर नहीं कर पाते।

कभी वेटिंग ट्रेन टिकट कंफर्म न होने के कारण, तो कभी ट्रेन कैंसिल या देरी से चलने के कारण आदि। ऐसे में रेलवे यात्रियों को उनके टिकट के पैसे वापस करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ट्रेन से सफर पूरा करने पर भी ट्रेन टिकट के पैसे रिफंड ले सकते हैं? शायद नहीं, चलिए जानते हैं ये क्या नियम है और इसका लाभ किसे मिलता है और किसे नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन से यात्रा करने पर भी क्या रिफंड मिल सकता है? - फोटो : AdobeStock
कैसे मिलता है सफर पूरा करने पर रिफंड?
  • दरअसल, भारतीय रेलवे के नियम के तहत यात्री अपना सफर पूरा करने के बाद भी टिकट के पैसे का कुछ हिस्सा वापस ले सकता है
  • पर ये सुविधा सिर्फ उन लोगों को मिलती है या तभी दी जाती है जब यात्री को किसी वजह से अपनी बुक की गई कैटेगरी के बजाय निचली कैटेगरी में सफर करना पड़ता है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन से यात्रा करने पर भी क्या रिफंड मिल सकता है? - फोटो : AdobeStock
सफर पूरा करने के बाद किन-किन परिस्थितियों में यात्रियों को रिफंड मिल सकता है?
  • आपने बुक तो की थी थर्ड एसी, लेकिन आपको किन्हीं कारणों से सफर करना पड़ा स्लीपर क्लास में, तब आप इस रिफंड के लिए पात्र माने जाते हैं
  • ट्रेन में अगर किसी तकनीकी खराबी की वजह से एसी कोच बंद हो जाए और आपको स्लीपर या किसी दूसरे कोच में भेज दिया जाए, तो भी आपको रिफंड मिल सकता है
  • बुक की गई कैटेगरी में सीट मौजूद न होने पर अगर रेलवे आपके सफर की व्यवस्था निचली कैटेगरी में करता है, तो भी आपको रिफंड मिल सकता है

4 of 5
ट्रेन से यात्रा करने पर भी क्या रिफंड मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या करना होता है रिफंड के लिए?
  • अगर आपको बुक की गई क्लास से निचली क्लास में सफर करना पड़ रहा है, तो आपको सबसे पहले ट्रेन में मौजूद टीटीई से LLC यानी लोअर क्लास सर्टिफिकेट बनवाना होता है
  • इस सर्टिफिकेट के जरिए आपको आपकी बुक की गई कैटेगरी और जिस कैटेगरी में आपने सफर किया है, उसके किराए के अंतर का रिफंड दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन से यात्रा करने पर भी क्या रिफंड मिल सकता है? - फोटो : AdobeStock
कहां से मिलता है रिफंड?
  • आपको टीटीई द्वारा दिया गया LLC यानी लोअर क्लास सर्टिफिकेट लेकर अपने गंतव्य स्टेशन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक या फिर रेलवे स्टेशन के रिफंड काउंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आपको अपना मूल ट्रेन टिकट और LLC सर्टिफिकेट दिखाना होता है
  • अधिकारी इसकी जांच करते हैं और सबकुछ सही रहने पर आपको किराए के अंतर का रिफंड मिल जाता है
  • ध्यान रहे इसे आपको 3 दिन के भीतर जमा करना होता है

नोट:- आपको टिकट का पूरा पैसा वापस नहीं मिलता है, बस किराए के अंतर का पैसा वापस मिलता है। जैसे- अगर आपने थर्ड एसी की टिकट 1500 रुपये में बुक की और आपको स्लीपर क्लास में सफर करना पड़ा जिसका किराया 750 रुपये है, तो आपको 750 रुपये यानी अंतर वाले पैसे वापस मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें