Legal Process Of Making Will India: अपनी जीवनभर की कमाई और संपत्ति को अपनों के बीच सही तरीके से बांटने के लिए वसीयत बनाना सबसे सुरक्षित और कानूनी रास्ता है। मगर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वसीयत बनवाने की सही प्रक्रिया क्या है और क्या इसे सादे सफेद कागज पर लिखा जा सकता है?
भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के तहत सादे कागज पर लिखी गई वसीयत भी पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध मानी जाती है। वसीयत के लिए किसी खास स्टाम्प पेपर की अनिवार्यता नहीं होती है, बशर्ते उसमें दी गई शर्तें और प्रक्रिया कानून के मुताबिक हों। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं वसीयत से जुड़े मुख्य नियम।