How GPS Spoofing Works: नवंबर महीने की शुरुआत में दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान कुल 800 उड़ानों पर इसका असर पड़ा था। उस समय एटीसी ने बताया था कि ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में खराबी के चलते यह दिक्कत सामने आई थी।
इसके बावजूद कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना के पीछे की वजह जीपीएस स्पूफिंग बताई जा रही थी। वहीं अब केंद्र सरकार ने संसद में यह स्वीकार किया है कि इस घटना के पीछे की वजह जीपीएस स्पूफिंग ही थी। जीपीएस स्पूफिंग का पता चलने के बाद विमानों को सुरक्षित रनवे पर उतारने के लिए वैकल्पिक प्रक्रियाओं को अपनाया गया था।