फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Yojana: किसानों को इस स्कीम के अंतर्गत सरकार दे रही 10 लाख रुपये की सब्सिडी, दूर हो जाएगी ये समस्या

Sat, 31 Aug 2024 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Godam subsidy Scheme - फोटो : istock
देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। भारत में करोड़ों किसानों की आय का मुख्य साधन कृषि है। गौर करने वाली बात है कि देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं।

देश में किसानों को फसल उत्पादन करने के बाद उसके भंडारण को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण कई किसान अनाज का भंडारण कोल्ड स्टोरेज में करवाते हैं। वहीं देश में आज भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। इस कारण किसानों को अपनी फसलों का भंडारण करने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Godam subsidy Scheme - फोटो : istock
बिहार सरकार की इस स्कीम का नाम गोदाम सब्सिडी योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार सामान्य वर्ग से जुड़े किसानों को 100 मीट्रिक टन गोदाम की इकाई लागत का 40 प्रतिशत जो कि लगभग साढ़े पांच लाख रुपये है और 200 मीट्रिक टन गोदाम की इकाई लागत का 40 प्रतिशत यानी 8 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Godam subsidy Scheme - फोटो : Freepik
वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े किसानों को 100 मीट्रिक टन गोदाम की इकाई लागत का 50 प्रतिशत जो कि लगभग 7 लाख रुपये है और 200 मीट्रिक टन गोदाम की इकाई लागत का 50 प्रतिशत यानी 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

4 of 5
Godam subsidy Scheme - फोटो : Freepik
स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त, 2024 को शुरू हुई थी, जो कि 31 अगस्त 2024 तक चलेगी। आज आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Godam subsidy Scheme - फोटो : Freepik
इस योजना का लाभ मिलने से किसान अपनी फसलों को लंबे समय तक गोदाम में रख सकेंगे। इसके अलावा वे फसलों को बाजार में सही समय पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें