फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ELI Scheme: पहली बार नौकरी करने वाले लोगों को सरकार देगी 15 हजार रुपये, जानिए क्या है ईएलआई स्कीम

Wed, 02 Jul 2025 05:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईएलआई स्कीम उन पांच योजनाओं के पैकेज का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार आदि चीजों पर काम करेगी।  
विज्ञापन
1 of 5
Employment Linked Incentive Scheme Eli Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock
Employment Linked Incentive Scheme: देश में युवाओं को लंबे समय से भारत सरकार की ईएलआई योजना यानी इम्पलॉय लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का इंतजार था, उनका यह इंतजार 1 जुलाई को खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने ईएलआई स्कीम को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अपनी ओर से 15 हजार रुपये प्रदान करेगी। भारत सरकार ने अपने पिछले बजट को पेश करते समय इस योजना का एलान किया था। रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार उन युवाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं। ईएलआई स्कीम उन पांच योजनाओं के पैकेज का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार आदि चीजों पर काम करेगी।  
विज्ञापन

2 of 5
Employment Linked Incentive Scheme Eli Yojana Kya Hai - फोटो : Adobe Stock
इस योजना के लिए भारत सरकार ने कुल 2 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस स्कीम को अब कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। ईएलआई स्कीम का उद्देश्य देश के भीतर एक कुशल वर्कफोर्स को तैयार करना है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Employment Linked Incentive Scheme Eli Yojana Kya Hai - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम के 2 भाग हैं कर्मचारी और कंपनी। स्कीम के अंतर्गत पहली बार नौकरी ज्वाइन करने के बाद 15 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे। यही नहीं कंपनी को भी सरकार की ओर से प्रत्येक कर्मचारी के ज्वाइन करने पर पैसे दिए जाएंगे। 

4 of 5
Employment Linked Incentive Scheme Eli Yojana Kya Hai - फोटो : Adobe Stock
कर्मचारी के 10 हजार रुपये तक की सैलरी पर कंपनी को 1 हजार रुपये मिलेंगे। 10 से 20 हजार रुपये तक की सैलरी पर 2 हजार रुपये का लाभ कंपनी को होगा। वहीं 20 हजार से 1 लाख रुपये तक की सैलरी पर कंपनी को 3 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Employment Linked Incentive Scheme Eli Yojana Kya Hai - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम का लाभ देश का कोई भी युवा ले सकता है, जो पहली बार नौकरी ज्वॉइन करेगा। इस स्कीम का लाभ उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये से कम होगी। ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारी ही इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी को कम से कम 6 महीने काम करने होंगे। इसके अलावा आप जिस कंपनी में काम करने जा रहे हैं वह कंपनी ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्टर्ड भी होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें