Employment Linked Incentive Scheme: देश में युवाओं को लंबे समय से भारत सरकार की ईएलआई योजना यानी इम्पलॉय लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का इंतजार था, उनका यह इंतजार 1 जुलाई को खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने ईएलआई स्कीम को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अपनी ओर से 15 हजार रुपये प्रदान करेगी। भारत सरकार ने अपने पिछले बजट को पेश करते समय इस योजना का एलान किया था। रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार उन युवाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं। ईएलआई स्कीम उन पांच योजनाओं के पैकेज का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार आदि चीजों पर काम करेगी।