e-Aadhaar Card: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जाने वाला ये आधार कार्ड कई कामों के लिए जरूरी है। फिर चाहे वो सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक के लिए ये बनवाना जरूरी हो जाता है। वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। वहीं, अब तो आधार कार्ड भी बाकी दस्तावेजों की तरह डिजिटली रूप में भी उपलब्ध है, जिसे हम ई-आधार कार्ड के नाम से जानते हैं। दरअसल, ये आधार कार्ड की डिजिटली कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल और सिस्टम आदि में रख सकते हैं। ऐसे में न तो इसके फटने का डर होता है और न ही गुम होने का आदि। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...