फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cost: आपकी-हमारी सोच से कहीं महंगी आती है ट्रेन, इंजन की कीमत जान नहीं कर पाएंगे यकीन

Sat, 06 Dec 2025 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ki Cost Kitni Hoti Hai: क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय रेलवे की एक ट्रेन को बनाने में कितना खर्च आता है? क्या आप इंजन की कीमत जानते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन की कीमत कितनी होती है? - फोटो : AdobeStock
Train And Engine Cost: क्या आपने कभी ट्रेन से सफर किया है? शायद इसका जवाब हां में ही हो क्योंकि एक बड़ा तबका रेल से सफर करता है। जनरल क्लास से लेकर एसी कोच तक में आप सफर कर सकते हैं। ट्रेन में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं जिसमें खानपान से लेकर शौचालय और एसी जैसी सुविधा शामिल हैं।

पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि जिस ट्रेन से आप सफर करते हैं वो कितने में बनकर तैयार होती है? शायद नहीं, लेकिन भारतीय रेलवे एक ट्रेन को बनाने में काफी पैसे खर्च करता है। तो चलिए जानते हैं आखिर एक ट्रेन, एक कोच, एक इंजन को बनाने में कितने पैसे खर्च होते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन की कीमत कितनी होती है? - फोटो : AdobeStock
इंजन को बनाने में कितने पैसे खर्च होते हैं?
  • पूरी ट्रेन को चलाने का काम इंजन द्वारा होता है और अब पहले की तरह कोयले से चलने वाले इंजन नहीं बल्कि, इलेक्ट्रिक इंजन होते हैं। जहां अधिकतर ट्रेनें एक इंजन से चलती हैं तो वहीं कई ट्रेनों के लिए दो इंजन लगते हैं। बात अगर इंजन की कीमत की करें तो इसे बनाने में लगभग 18-20 करोड़ रुपये का खर्चा आता है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन की कीमत कितनी होती है? - फोटो : AdobeStock
कोच कितने में बनकर तैयार होते हैं?
  • भारतीय ट्रेनों में कई अलग-अलग तरह के कोच होते हैं जिसमें जनरल कोच से लेकर स्लीपर और एसी कोच शामिल होते हैं। अगर इन कोच को बनाने में आने वाले खर्च की करें तो इसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। जैसे, स्लीपर कोच को बनाने में लगभग 1.25 करोड़ रुपये लगते हैं। जबकि, जनरल कोच को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्च आता है।

4 of 5
ट्रेन की कीमत कितनी होती है? - फोटो : AdobeStock
बात एसी कोच की
  • ट्रेनों में एसी कोच भी होते हैं जिसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी और चेयर कार जैसे कोच शामिल हैं। लोग अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार इन कोच का टिकट बुक करते हैं। अब बात अगर एसी कोच को तैयार करने में आने वाले खर्च की करें, तो भारतीय रेलवे एसी कोच को बनाने में लगभग 2.8 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच खर्च करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन की कीमत कितनी होती है? - फोटो : AdobeStock
पूरी ट्रेन की कीमत
  • भारतीय रेलवे एक पूरी ट्रेन को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च करती है। इस ट्रेन में कोच और बाकी चीजें शामिल होती हैं। 24 डिब्बे वाली ट्रेन को बनाने में भारतीय रेलवे लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च करता है। जबकि, लोकल, राजधानी, वंदे भारत जैसी ट्रेनों को बनाने का खर्च अलग-अलग होता है। जैसे, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को बनाने में लगभग 110 से 120 करोड़ रुपये तक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें