फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blue Aadhaar: क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? जानिए किन लोगों का बनता है यह कार्ड

Mon, 09 Sep 2024 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Aadhar Card New - फोटो : istock
What Is Blue Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। देश के लगभग हर एक नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। आज के समय किसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या नौकरी में प्रवेश करना हो। हर जगह आधार कार्ड की मांग दस्तावेज के रूप में की जा रही है। स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाते समय भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।

आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे हमारे बैंक खाते में आ रहे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड भी कई प्रकार के होते हैं। इनमें से ब्लू आधार भी एक है। वहीं क्या आप जानते हैं कि ब्लू आधार कार्ड क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
What Is Blue Aadhaar Card - फोटो : UiDAI
देश में जिन बच्चों की उम्र पांच साल से कम है उनका ब्लू आधार कार्ड बनाया जाता है। इस कारण ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है। ब्लू आधार कार्ड को बनाने में बायोमैट्रिक की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड (aadhaar card) - फोटो : संवाद
हालांकि, कुछ सालों पहले पांच साल से कम उम्र के बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाते वक्त आपको बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती थी। 

4 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : Istock
वहीं अब आप बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के बिना भी उसका ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आप अपने घर से भी बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
computer laptop new - फोटो : istock
यूआईडीएआई के मुताबिक बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, बच्चा जब पांच साल से अधिक उम्र का हो जाता है उसके बाद आपको बच्चे का आधार कार्ड रिन्यू कराना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें