What Is Blue Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। देश के लगभग हर एक नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। आज के समय किसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या नौकरी में प्रवेश करना हो। हर जगह आधार कार्ड की मांग दस्तावेज के रूप में की जा रही है। स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाते समय भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे हमारे बैंक खाते में आ रहे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड भी कई प्रकार के होते हैं। इनमें से ब्लू आधार भी एक है। वहीं क्या आप जानते हैं कि ब्लू आधार कार्ड क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -