What Is Bio-CNG: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया, जिसमें अर्थव्यवस्था, उद्योग, ऊर्जा और आम लोगों से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गईं। इन्हीं घोषणाओं में सरकार ने स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
बजट में बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर केंद्र सरकार द्वारा सीमा शुल्क में छूट देने का निर्णय किया गया है। इस कदम का उद्देश्य बायोगैस आधारित ईंधन के उत्पादन को सस्ता बनाना और इसकी आपूर्ति को आसान करना है, ताकि यह आम घरों और उपभोक्ताओं तक कम कीमत पर पहुंच सके।
सरकार का मानना है कि इससे न केवल ईंधन की लागत कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह बायो मिक्स सीएनजी क्या है और इसका इस्तेमाल कहां किया जाता है। यहां हम आपको इसी से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Also Read: PM Kisan Budget 2026 LIVE: क्यों बजट में नहीं बढ़ी पीएम किसान योजना की किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट