फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप BH सीरीज नंबर प्लेट के बारे में जानते हैं? जानें क्यों मानी जाती हैं वीआईपी नंबर

Wed, 30 Sep 2026 04:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Series Registration: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के गाड़ी का नंबर प्लेट काफी खास होता है। इस नंबर प्लेट पर साधारण UP, DL या MP नहीं लिखा होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बीएच सीरीज नंबर प्लेट - फोटो : AI
BH Series Number Plate: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए भारत सीरीज नंबर प्लेट की शुरुआत की है। पहले अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में अपनी गाड़ी ले जाता था, तो उसे नए राज्य में फिर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था और पुराने राज्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होता था।

इस लंबी और झंझट भरी कानूनी प्रक्रिया को खत्म करने के लिए बीएच सीरीज लाई गई है। जिस गाड़ी पर बीएच सीरीज का नंबर होता है, उसे भारत के किसी भी राज्य में बिना दोबारा रजिस्ट्रेशन कराए आसानी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
BH Number Plate - फोटो : X
इसे क्यों माना जाता है खास और वीआईपी?
  • बीएच सीरीज नंबर प्लेट आसानी से हर किसी को नहीं मिलती।
  • यह खास तौर पर रक्षाकर्मियों, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, पीएसयू तथा ऐसी निजी कंपनियों के कर्मचारियों को दी जाती है जिनके कार्यालय कम से कम 4 राज्यों में हैं।
  • इसी सीमित उपलब्धता के कारण लोग इसे वीआईपी दर्जा मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
BH सीरीज नंबर के हैं कई फायदे - फोटो : Spinny
अंतरराज्यीय ट्रांसफर की परेशानी से पूरी आजादी
  • अगर आपकी नौकरी में बार-बार तबादला होता है, तो बीएच सीरीज नंबर काफी मददगार हो सकता है।
  • आपको हर नए राज्य में जाकर रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स वापसी या एनओसी का चक्कर नहीं काटना पड़ता।
  • आपकी गाड़ी एक ही नंबर पर पूरे देश में बिना किसी रोक-टोक के वैध रहती है।

4 of 5
एकमुश्त टैक्स के बजाय दो-दो साल में भुगतान - फोटो : Adobe Stock
एकमुश्त टैक्स के बजाय दो-दो साल में भुगतान
  • सामान्य नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में पूरे 15 साल का रोड टैक्स एक साथ भरना पड़ता है।
  • इसके विपरीत, बीएच सीरीज में गाड़ियों का रोड टैक्स 2-2 साल के किस्तों में देना होता है।
  • इससे नया वाहन खरीदते समय ग्राहकों पर एकमुश्त वित्तीय बोझ काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएच सीरीज नंबर प्लेट का सही फॉर्मेट - फोटो : Freepik
बीएच सीरीज नंबर प्लेट का सही फॉर्मेट
  • बीएच सीरीज नंबर प्लेट का फॉर्मेट काफी अलग और खास होता है। 
  • इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का वर्ष (जैसे 22, 23 या 24), फिर 'BH', उसके बाद 4 रैंडम डिजिट और अंत में दो अक्षर (जैसे YY BH 1234 XX) लिखे होते हैं। 
  • यह फॉर्मेट इसे सामान्य प्लेट्स से अलग बनाता है, इसलिए इसे वीआईपी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें