फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BH Number: क्या होती है बीएच सीरीज नंबर प्लेट और कैसे अलग है ये डीएल, यूपी और एचआर से? आवेदन का तरीका भी जानें

Wed, 28 Aug 2024 07:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : Amar Ujala
BH Number Plate Series: अगर आपके पास कार है तो आप जानते होंगे कि आपको कार खरीदते समय सिर्फ कार के ही पैसे नहीं देने पड़ते हैं। बल्कि, आपको रोड टैक्स के अलावा कई अन्य चार्ज भी देने होते हैं। हालांकि, ये सभी शुल्क कार की कीमत में ही जोड़ दिए जाते हैं। वहीं, कार आने के बाद आपको नंबर प्लेट मिलती है जो आपके राज्य जैसे- उत्तर प्रदेश के लिए यूपी, हरियाण के लिए एचआर और दिल्ली के लिए डीएल आदि होती है। वहीं, अब आ चुकी है बीएच सीरीज नंबर प्लेट। दरअसल, शायद आप इसके बारे में न जानते हों लेकिन जब जान लेंगे तो आप जरूर इसको लेना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बीएच सीरीज वाली नंबर प्लेट के बारे में और साथ ही आप जानेंगे कि आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : istock
ये फर्क है बीएच नंबर प्लेट में
  • दरअसल, बीएच सीरीज नंबर प्लेट एक खास तरह की नंबर प्लेट होती है। अगर आप इसे अपनी गाड़ी में लगवाते हैं तो इसके बाद आपको किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर अपनी गाड़ी का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : istock
कौन लोग होते हैं पात्र?

अगर आप चाहते हैं कि आप अपनी गाड़ी में बीएच सीरीज नंबर प्लेट लगवा लें, तो आपको पहले जानना होगा कि आप पात्र हैं भी या नहीं...
  • राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी
  • रक्षा क्षेत्र के कर्मी
  • बैंक कर्मचारी
  • प्रशासनिक सेवा कर्मचारी और चार से ज्यादा राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में ऑफिस वाली प्राइवेट फर्म के कर्मचारी ये नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

4 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : istock
ऐसे प्राप्त कर सकते हैं नंबर प्लेट:-

स्टेप 1
  • इसके लिए आपको सबसे पहले  रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर जाकर लॉगिन करना होता है
  • इसके बाद यहां पर 'Vehicle Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन

5 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको 'Apply For New Registration' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद मेन्यू में जाकर 'Bharat Series' वाले विकल्प को चुनें और फिर गाड़ी की जानकारी जैसे- मालिक का नाम, इंजन और चेसिस नंबर आदि भरें
  • अब अपना आईडी प्रूफ अपलोड करें और बाकी दस्तावेज भी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के फायदे? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी है और जो स्लिप मिलेगी उसे संभालकर रख लें
  • इसके बाद आपके आवेदन को आरटीओ की तरफ से वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने पर आपको बीएच सीरीज नंबर प्लेट जारी कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें