फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? जानिए किस तरह की बीमारियों का इसमें करा सकते हैं इलाज

Sun, 25 Sep 2022 03:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसके अलावा देश में ऐसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। ये एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस बीमा कवर योजना का लाभ पाकर लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आप किस तरह के इलाजों को करा सकते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रोस्टेट कैंसर, स्कल बेस सर्जरी, डबल वॉल्ब रिप्लेसमेंट, टिश्यू एक्सपेंडर, Laryngopharyngectomy, आदि तरह के रोगों को कवर किया जाता है। इसके अलावा इसमें पुरानी बीमारियों को भी कवर किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
किसी भी बीमारी की स्थिति में मेडिकल जांच, ऑपरेशन और इलाज का खर्चा भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर किया जाता है। हालांकि, जो बीमारियां आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य दायरे से बाहर हैं। उनकी लिस्ट काफी छोटी है। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। अगर आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
इस स्थिति में आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। वहां एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करने के बाद स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन के कुछ दिनों बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें