AC Dry Mode Meaning: भीषण गर्मियों के बाद जब बारिश या उमस भरा मौसम आता है, तो कमरे का तापमान तो ज्यादा नहीं होता, लेकिन हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण बहुत चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में बार-बार कूल मोड पर एसी चलाने से बिजली का बिल काफी ज्यादा आने लगता है। यहीं पर एसी का 'ड्राई मोड' काम आता है। एसी रिमोट में बना बूंद वाला सिंबल ही ड्राई मोड होता है। यह मोड कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को खींचकर दूर करता है, जिससे कमरा ठंडा और आरामदायक महसूस होता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इस मोड के बारे में नहीं जानते हैं, इस मोड में एसी चलाने का एक और फायदा ये होता है कि इससे बिजली का बिल कम आता है।