अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। नौकरी या बिजनेस करके लोग पैसे कमाते हैं, ताकि वो आर्थिक रूप से कमजोर न हों। यही नहीं, लोग इस पैसे से आज की जरूरत तो पूरा करते ही हैं। साथ ही अपने आने वाले समय के लिए यानी बुढ़ापे के लिए बचत भी करते हैं। बचत करने के भी लोगों के अपने-अपने तरीके होते हैं। जैसे- कोई किसी स्कीम में निवेश करता है, तो कोई सोना खरीद लेता है। वहीं, एक बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी होते हैं, जो बैंक में पैसे रखते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी कारण खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो फिर उसके बैंक खाते में जमा पैसों का क्या होता होगा? शायद नहीं, तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये पैसा मिलता किसे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...