What Happens To Aadhaar After Death: परिवार में किसी अपने के चले जाने का गम और मानसिक पीड़ा शब्दों से परे होती है। इस कठिन समय में अपनों को संभालना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, लेकिन इसके साथ ही कुछ जरूरी कानूनी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार कार्ड अपने आप बंद हो जाता है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि मृत्यु के बाद आधार कार्ड अपने आप निष्क्रिय नहीं होता है। पहचान की चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के बड़े जोखिम से बचने के लिए परिवार के सदस्यों को खुद आगे आकर इसकी सूचना देनी पड़ती है। इस जरूरी प्रक्रिया के बारे हर किसी को मालूम होना चाहिए ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी कागजी या कानूनी परेशानी से बचा जा सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में परिजनों को क्या कदम उठाने चाहिए।