फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: क्रेडिट कार्डधारक के निधन के बाद किसे चुकाना पड़ता है? यहां जानें नियम

Fri, 25 Sep 2026 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रेडिट कार्डधारक की मृत्यु के बाद कार्ड का बकाया अपने आप परिवार के किसी सदस्य के नाम नहीं हो जाता। बल्कि, बकाया वसूलने के लिए बैंक की प्रक्रिया और मृतक की संपत्ति से जुड़े कानूनी नियम महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर आप क्रेडिट कार्डधारक हैं तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्डधारक का निधन होने पर बकाया राशि किसे भरनी पड़ती है? - फोटो : Amar Ujala AI
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज बड़ी संख्या में लोग करते हैं, लेकिन अगर कार्डधारक की अचानक मृत्यु हो जाए, तो एक सवाल परिवार के सामने आता है कि उसके क्रेडिट कार्ड का बकाया कौन चुकाएगा?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड का बकाया सामान्य तौर पर परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत देनदारी नहीं बन जाता। सिर्फ पति, पत्नी, बेटा, बेटी या माता-पिता होने के कारण उन्हें अपनी जेब से यह रकम चुकाने की जिम्मेदारी नहीं होती। पर इसको लेकर बैंक के क्या नियम हैं? चलिए जानते हैं। क्रेडिट कार्ड के नियम के बारे में आप आगे जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्डधारक का निधन होने पर बकाया राशि किसे भरनी पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या बैंक को देनी होती है जानकारी?
  • क्रेडिट कार्डधारक की मृत्यु होने पर परिवार या कानूनी प्रतिनिधि को क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक को इसकी जानकारी देनी चाहिए
  • बैंक मृत्यु प्रमाणपत्र और दूसरे जरूरी दस्तावेज मांग सकता है
  • इसके बाद बैंक कार्ड को बंद या ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू करता है
  • ध्यान रहे कि मृत्यु के बाद कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्डधारक का निधन होने पर बकाया राशि किसे भरनी पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock
बकाया रकम का क्या होता है?
  • मृतक के नाम पर मौजूद देनदारी की वसूली के लिए उसकी संपत्ति और कानूनी स्थिति देखी जा सकती है
  • अगर मृतक के नाम पर ऐसी संपत्ति है जिससे कानूनी तौर पर देनदारी की वसूली हो सकती है, तो बैंक उस संपत्ति के संबंध में दावा कर सकता है
  • इसका मतलब यह नहीं है कि परिवार के किसी सदस्य की निजी संपत्ति से बैंक मनमाने तरीके से पैसा वसूल सकता है
  • मृतक के परिवार या किसी भी सदस्य को अपने कमाए हुए पैसों में से मृत व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का बकाया देने की कानूनी बाध्यता नहीं होती

4 of 5
क्रेडिट कार्डधारक का निधन होने पर बकाया राशि किसे भरनी पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock
जॉइंट कार्ड और गारंटर के मामले में क्या होता है?
  • अगर जॉइंट क्रेडिट कार्ड है, तो स्थिति अलग हो सकती है।
  • इसी तरह किसी लोन या क्रेडिट सुविधा में गारंटर की भूमिका हो, तो संबंधित अनुबंध और कानूनी नियम लागू हो सकते हैं
  • इसलिए केवल यह देखकर फैसला नहीं किया जा सकता कि मृतक के परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं
  • बैंक के साथ किया गया समझौता और खाते की प्रकृति भी महत्वपूर्ण होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्डधारक का निधन होने पर बकाया राशि किसे भरनी पड़ती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इतना जान लें कि अगर कार्ड जॉइंट है यानी दो लोगों के नाम पर क्रेडिट कार्ड है
  • तो फिर ऐसे में जो व्यक्ति जीवित है, बैंक उससे पैसे वसूला सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें