फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के पत्ते पर लाल रंग की लाइन का क्या होता है मतलब? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Mon, 21 Sep 2026 02:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Prescribed Medicine Red Strip Significance: कई बार ऐसा होता है कि जब लोग मेडिकल के दुकान से दवा खरीदते हैं तो कई दवाओं के पत्ते पर लाल रंग की पट्टी होती है। अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर इस लाल पट्टी का क्या मतलब है।  आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दवा के पत्ते पर लाल पट्टी का मतलब - फोटो : AI
Red Line On Medicine Strip Meaning: अक्सर जब हम मेडिकल स्टोर से कोई दवा या सिरप खरीदते हैं, तो उसके पत्ते या शीशी पर एक सीधी लाल रंग की पट्टी बनी होती है। कई लोग इसे महज एक डिजाइन या कंपनी का मार्क समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण मतलब होता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा यह लाल पट्टी लोगों को जागरूक और सतर्क करने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाइयां खाने से रोकना है। आइए आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि इस लाल पट्टी का क्या अर्थ होता है।
विज्ञापन

2 of 5
बिना डॉक्टर की पर्ची के न खरीदें दवा - फोटो : ANI
बिना डॉक्टर की पर्ची के न खरीदें दवा
  • दवा के पत्ते पर खींची गई लाल लाइन का साफ और सीधा मतलब होता है कि इस दवा को केवल पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची पर ही खरीदा और बेचा जा सकता है।
  • मेडिकल स्टोर संचालक भी आपको डॉक्टर की सलाह या पर्ची के बिना यह दवा नहीं दे सकते।
विज्ञापन

3 of 5
दवाएं - फोटो : Freepik.com
एंटीबायोटिक्स और गंभीर दवाओं की पहचान
  • यह लाल पट्टी मुख्य रूप से एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर्स और डिप्रेशन या नींद जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर होती है।
  • इन दवाओं का गलत या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सरकार ने इन पर लाल पट्टी बनाना अनिवार्य किया है।

4 of 5
दवा - फोटो : Adobe Stock Images
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा
  • बिना जरूरत के लगातार एंटीबायोटिक दवाइयां खाने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया उनके प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं। इसे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस कहते हैं।
  • इसके बाद जब आप सच में बीमार पड़ते हैं, तो वह दवा आपके शरीर पर असर करना बंद कर देती है, जो बहुत खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें दवा - फोटो : Adobe Stock
हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें दवा
  • अगर आपको किसी दवा के रैपर या डिब्बे पर लाल रंग की पट्टी दिखाई दे, तो उसे कभी भी अपनी मर्जी से न खरीदें और न ही किसी के कहने पर खाएं।
  • हमेशा डॉक्टर से जांच कराने के बाद ही ऐसी दवाइयों का सेवन करें और डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक को ही पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें