फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Number Plate: हरे नंबर प्लेट क्या होता है मतलब? पीले और सफेद के अलावा इन रंगों के भी होते हैं नंबर प्लेट

Sat, 25 Jul 2026 08:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Different Number Plate Meaning: आमतौर पर लोग कुछ सीमित रंग के ही नंबर प्लेटों के बारे में जानते हैं, जैसे सफेद, पीला आदि। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि नंबर प्लेट कई तरह के होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अलग-अलग रंगों के नंबर प्लेटों का क्या है मतलब - फोटो : AI
Different Number Plate Colors Meaning: भारत में सड़क पर चलने वाले वाहनों की नंबर प्लेट सिर्फ गाड़ी की पहचान के लिए नहीं होती, बल्कि उसके इस्तेमाल की जानकारी भी देती है। आपने अक्सर सफेद और पीले रंग की नंबर प्लेट देखी होगी, लेकिन क्या आपने हरे, काले, लाल या नीले रंग की नंबर प्लेट पर ध्यान दिया है?

हर रंग का अपना अलग मतलब होता है और यह बताता है कि वाहन निजी है, व्यावसायिक है या किसी खास श्रेणी में आता है। आइए जानते हैं भारत में किस रंग की नंबर प्लेट का क्या मतलब होता है और किन वाहनों पर इन्हें लगाया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सफेद नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock
सफेद नंबर प्लेट
यह सबसे आम नंबर प्लेट है। इसे निजी वाहनों पर लगाया जाता है। सफेद प्लेट पर काले रंग के अक्षर और अंक लिखे होते हैं। ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ निजी कामों के लिए किया जा सकता है। इनसे किराया लेकर सवारी या सामान ढोना नियमों के खिलाफ है।

पीली नंबर प्लेट
पीले रंग की नंबर प्लेट व्यावसायिक वाहनों के लिए होती है। इस पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं। टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, बस, ट्रक और किराये पर चलने वाली कैब जैसी गाड़ियों में यह प्लेट लगाई जाती है। ऐसे वाहनों के लिए अलग नियम और परमिट लागू होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नंबर प्लेट - फोटो : Spinny
हरी नंबर प्लेट
हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान होती है। निजी इलेक्ट्रिक वाहनों में हरे बैकग्राउंड पर सफेद अक्षर होते हैं, जबकि व्यावसायिक इलेक्ट्रिक वाहनों में हरे बैकग्राउंड पर पीले अक्षर लिखे जाते हैं। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान आसान बनाने के लिए इस रंग की नंबर प्लेट शुरू की है।

4 of 5
Electric car EV - फोटो : Freepik
इसके अलावा भी कई रंग के नंबर प्लेट होते हैं, जो सड़कों पर कम देखने को मिलते हैं।
  • काली नंबर प्लेट किराये पर चलने वाली सेल्फ-ड्राइव गाड़ियों पर लगती है। 
  • लाल नंबर प्लेट नई गाड़ियों पर अस्थायी रजिस्ट्रेशन के दौरान दी जाती है। 
  • नीली नंबर प्लेट विदेशी दूतावास और राजनयिक अधिकारियों के वाहनों पर होती है। 
  • सेना के वाहनों की नंबर प्लेट अलग प्रारूप में होती है, जिस पर सामान्य राज्य कोड की जगह विशेष सैन्य पहचान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंबर प्लेट के रंग का महत्व - फोटो : Freepik
नंबर प्लेट के रंग का महत्व
  • नंबर प्लेट का रंग देखकर वाहन की श्रेणी आसानी से पहचानी जा सकती है।
  • इसलिए किसी भी वाहन पर गलत रंग की नंबर प्लेट लगाना या नियमों के खिलाफ उसका इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • अगर आप नई गाड़ी खरीद रहे हैं या सड़क पर अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट देखते हैं, तो अब आप आसानी से समझ सकेंगे कि वह वाहन किस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें