Kisan Credit Card: हम जो अन्न खाते हैं, उसको उगाने के पीछे किसानों की कड़ी मेहनत होती है। धूप हो, छाव हो या फिर बारिश, किसानों को खेत में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, कई किसान ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत होती है, ताकि वो खेती के उपकरण खरीद सके, बीज और खाद आदि चीजें ले सके। इसलिए ही किसानों के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर आई। इस कार्ड के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप इसके लिए पात्र किसान हैं, तो आप भी इस किसान क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...