Real Estate Terms: हमारे देश के बड़े शहरों में अधिकतर आबादी किराए के मकानों में रहती है। जब इन जगहों पर आप किराए का माकन खोजने जाते हैं तो सबसे पहले 1RK, 1BHK, 2BHK या 3BHK जैसे कई शब्दों से सामना होता है। अब जो लोग इन शहरों में नए आते हैं उनके लिए ये शब्द, जो किसी कोड जैेसी दिखती हैं वो थोड़ी उलझन भरी हो सकती है।
वास्तव में ये कोई कठिन कोड नहीं हैं, बल्कि आपके घर के लेआउट यानी कमरों की संख्या बताने का एक बेहद आसान तरीका होता हैं। इन शब्दों का सही अर्थ समझकर आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अपने लिए सबसे सही फ्लैट का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।