Car Modification Rules India: आज के समय में बहुत से कार मालिक की इच्छा होती है कि उसकी गाड़ी सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, जिसके लिए लोग अक्सर अपनी कार में कई तरह के मॉडिफिकेशन करवाते हैं। कोई गाड़ी में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगवाता है, तो कोई रंग-बिरंगी लाइटें या फैंसी अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कानून और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के मुताबिक गाड़ी में मनचाहे बदलाव करवाना आपको भारी पड़ सकता है?
अगर नियमों का ध्यान न रखा जाए, तो पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है या गाड़ी भी जब्त कर सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कार में कौन से बदलाव वैध हैं और किन पर चालान कटता है।