Hiding Illness in Term Insurance Loss: आज के समय में अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए टर्म इंश्योरेंस लेना हर समझदार व्यक्ति की पहली प्राथमिकता बन गया है। बीमा पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनियां आवेदक से उसकी पुरानी बीमारियों और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मांगती हैं और मेडिकल जांच भी करवाती हैं।
मगर कई बार लोग कम प्रीमियम या आसानी से पॉलिसी पास करवाने के चक्कर में अपनी कोई पुरानी बीमारी या धूम्रपान जैसी आदतें छिपा लेते हैं। उन्हें लगता है कि इससे कंपनी को कभी पता नहीं चलेगा, लेकिन यह छोटी सी लापरवाही उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।