आज के समय बैंकिंग हमारे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। यह हमारी आर्थिक सुरक्षा, बजट की प्लानिंग, बचत की आदत विकसित करने में मदद करता है। यह हमारे भविष्य सुरक्षित करने को लेकर विभिन्न योजनाओं में निवेश करने को लेकर प्रोत्साहित करता है। कई लोग अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बैंक में बचाकर रखते हैं, जो किसी प्रकार की आपात स्थिति में काम आता है। आज के समय आपके पास बैंक अकाउंट का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बचत करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिलता है वह सीधे आपके बैंक अकाउंट में ही आता है।
हम जब बैंक खाता खुलवाने के लिए जाते हैं, तो उस समय हमसे अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया में पूछा जाता है कि आप बचत खाता खुलवाना चाहते हैं या करंट अकाउंट। हालांकि, ज्यादातर लोग अपना बचत खाता ही खुलवाते हैं। एटीएम से पैसे निकालते समय भी हमसे पूछा जाता है कि आपका अकाउंट बचत खाता है या करंट। वहीं क्या आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।