फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC अकाउंट में आधार लिंक करने के क्या हैं फायदे? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Wed, 30 Sep 2026 05:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ticket Booking Limit: हमारे देश में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, और उसमें से भी अधिकतर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करके यात्रा करते हैं। बता दें कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट होना जरूरी होता है, और अगर उससे आधार कार्ड लिंक हो जाए तो इससे आपके कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी आधार लिंक - फोटो : AI
IRCTC Aadhaar Link Benefits: ट्रेन में सफर करने के लिए घर बैठे फोन से टिकट बुक करना बहुत आसान है। लेकिन त्योहारों या छुट्टियों के समय टिकटों की भारी मांग होती है और एक महीने में टिकट बुक करने की एक सीमा होती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे एक खास सुविधा देता है अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ना। 

जैसे ही आप अपने खाते को आधार से जोड़ लेते हैं, आप महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर पाते हैं। इतना ही नहीं अगर किसी IRCTC अकाउंट में आधार नहीं लिंक है तो उससे तत्काल टिकट भी नहीं बुक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महीने में अधिक टिकट बुक करने की सुविधा - फोटो : AI
महीने में अधिक टिकट बुक करने की सुविधा
  • सामान्य आईआरसीटीसी अकाउंट से एक यूजर महीने में अधिकतम 12 ट्रेन टिकट ही बुक कर सकता है।
  • वहीं, अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कर लेते हैं, तो यह मासिक सीमा बढ़कर 24 टिकट हो जाती है।
  • यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी - फोटो : Adobe Stock
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी
  • ये समझना जरूरी है कि जिस आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार नहीं लिंक होता है उससे तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकते हैं।
  • आधार सत्यापित खातों के जरिए तत्काल बुकिंग के दौरान मास्टर लिस्ट की मदद से तेजी से प्रोसेस होते हैं।
  • इससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
फर्जी अकाउंट्स और दलालों पर लगती है रोक
  • रेलवे अकाउंट को आधार से जोड़ने से टिकट दलाली और फर्जी खातों पर लगाम लगती है।
  • जब हर यूजर का वेरिफिकेशन उसकी विशिष्ट पहचान से होता है, तो सिस्टम अधिक पारदर्शी बनता है।
  • इससे आम और वास्तविक यात्रियों को बिना किसी परेशानी के आसानी से कन्फर्म टिकट उपलब्ध हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन आधार लिंक करने की बेहद आसान प्रक्रिया
  • अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करके 'My Profile' सेक्शन में जाएं।
  • वहां 'Aadhaar Link' के विकल्प पर क्लिक करें, अपना विवरण दर्ज करें और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर वेरिफिकेशन पूरा कर लें।
  • इसके बाद आपकी मासिक टिकट सीमा तुरंत बढ़ा दी जाती है और आप तत्काल टिकट भी बुक करने के लिए इलिजिबल हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें