फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख रुपये के ब्याज मुक्त लोन से लेकर स्किल ट्रेनिंग, लखपति दीदी योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये फायदे

Mon, 17 Feb 2025 07:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
किसी भी देश के विकास में महिलाओं की एक अहम भूमिका होती है। ऐसे में अगर कोई देश वैश्विक स्तर पर अपने आप को मजबूत बनाना चाहता है, तो उस देश में महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। एक सशक्त महिला न केवल परिवार में बल्कि सामाज में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी को देखते हुए भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
यही नहीं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये का लोन भी प्रदान किया जाता है। खास बात यह है कि इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार के ब्याज दर का भुगतान नहीं करना पड़ता है। 

4 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
सरकार 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत जोड़ना चाहती है। अगर किसी महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, तो उसे इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा वे महिलाएं, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाता है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें