फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: एआई के 10 ऐसे फायदे, जो बदलकर रख देंगे दुनिया

Thu, 29 Jun 2023 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence - फोटो : Istock
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence: हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल करने वाले 87 संदिग्ध नकलचियों को दबोचा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से इन नकलचियों को पकड़ने में सफलता पाई। भारत सरकार ने अपने विभिन्न सरकारी उपक्रमों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिक तकनीक देश की राजव्यवस्था की उत्पादक क्षमता को नए स्तर पर ले जाने का काम करने वाली है। बीते कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काफी तेजी से उन्नती हो रही है। एक तरफ जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस संक्रमण काल में इसके दुष्प्रभाव को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उन दस बड़े लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियो को बदलकर रख देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence - फोटो : Istock
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डाटा पैटर्न को बारीकी से समझ कर आगे की घटनाओं का काफी अच्छे से अनुमान लगाया जा सकेगा। 
  • इसके अलावा स्पेस एक्सप्लोरेशन की दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी तरह से बदलकर रख देगा। एआई के आने से भविष्य में ऐसे ऑटोनॉमस स्पेसक्राफ्ट होंगे, जो अंतरिक्ष की बदलती परिस्थितियों के आधार पर खुद को अनुकूलित कर लेंगे। 
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्मिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग की दुनिया में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। एआई के आने से प्रोडक्शन प्लानिंग से लेकर विजुअल इफेक्ट्स और सीजेआई के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence - फोटो : Istock
  • इसके अलावा एआई का एक बड़ा उपयोग इंटरनेट ऑफ थिंग्स के इकोसिस्टम में होने वाला है।
  • ऑटो सेक्टर में इस तकनीक के आने के बाद एक बड़ी क्रांति आने वाली है। निकट भविष्य में बड़े डाटा पैटर्न पर सेल्फ ड्राइविंग कारें इंसानों के मुकाबले ज्यादा बेहतर ढंग से सड़कों पर ड्राइव कर सकेंगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सफलता मिलेगी। 

4 of 5
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence - फोटो : Istock
  • वैज्ञानिक खोजों और नई दवाओं के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक मील का पत्थर बनने वाला है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हेल्थ केयर क्षेत्र की पारंपरिक व्यवस्था को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। एआई की मदद से बीमारी की सटीक ढंग से पहचान करके उसका अच्छे से इलाज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Are The 10 Big Benefits Of Artificial Intelligence - फोटो : Istock
  • एआई द्वारा संचालित चैटबॉट्स की शुरुआत हो चुकी है। चैटजीपीटी, गूगल बार्ड जैसे चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट टूल्स आपकी समस्या का समाधान करने में मील का पत्थर साबित होने वाले हैं। 
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित ऑटोनॉमस हथियार पूरे युद्ध की दसों दिशा को बदलकर रख देंगे। निकट भविष्य में एआई ड्रोन्स और रोबॉटिक्स का जमकर उपयोग युद्धों में होने वाला है। 
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पर्सनलाइज्ड रिजल्ट और कंटेंट मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें